Mission Shakti Phase-5 Awareness Drive (JAGRAN COLLEGE OF ARTS SCIENCE AND COMMERCE)
25/09/2025 को *जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स* में द्वितीय पहर *मिशन शक्ति फेज़-5* के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *डीसीपी श्री दिपेन्द्र नाथ चौधरी* एवं *एडीसीपी श्री योगेश कुमार* मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि भी सम्मिलित हुए।
उल्लेखनीय है कि *मिशन शक्ति फेज़-5* का शुभारंभ *माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी* द्वारा *नवरात्रि* के पावन अवसर पर किया गया था। यह अभियान *क्रैश मोड* में पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में *जागरण कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अस्मिता दुबे* ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने *एफआईआर के महत्व* पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों और नियमों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को विधिक जागरूकता के विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराते हुए यह संदेश दिया कि समाज में सुरक्षा और न्याय तभी सुनिश्चित हो सकता है जब हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति सजग हो।
अधिकारियों एवं प्राचार्या के मार्गदर्शन ने छात्रों को प्रेरित किया और सभी ने महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षित समाज की दिशा में योगदान करने का संकल्प लिया।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.